कांवड़ियों के खाने में दिया लहसुन-प्याज, गुस्साए कांवड़ियों ने काटा बवाल, मचा हड़कंप

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक ढाबे पर खाना खाने बैठे कांवड़ियों को सब्जी में लहसुन-प्याज दिखाई दिया तो बवाल कर दिया। कांवड़ियों ने ढाबे पर ही हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए कांवड़ियों ने ढाबे पर जमकर तोड़फोड़ की। कांवड़ियों का गुस्सा देखकर आरोपी ढाबा कर्मचारी मौके से फरार हो गया।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया। 22 जुलाई से शुरू हो रहे सावन को लेकर कांवड़िए जल लेने के लिए निकल पड़े हैं। गाजियाबाद से कई कांवड़िए हरिद्वार के लिए जल लेने निकले थे। छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा चौराहे पर पर मौजूद ताऊ होक्के वाले ढाबे पर कुछ कांवड़िए रुक गए और खाना खाने के लिए बैठ गए।

आरोप है कि कांवड़ियों ने ढाबे वाले से बिना लहसुन-प्याज वाली सब्जी देने के लिए कहा। लेकिन ढाबा कर्मचारी ने सब्जी में लहसुन और प्याज का तड़का लगा दिया। यह देखकर कांवड़िए आग बबूला हो गए। इसको लेकर ढाबे वाले और कांवड़ियों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते कांवड़ियों ने बवाल शुरू कर दिया। कांवड़ियों ने ढाबे पर ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। कांवड़ियों का हंगामा देखकर ढाबा कर्मचारी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह कांवड़ियों को समझाया।

  • Related Posts

    नवादा में लव मैरिज का खौफनाक अंत: 2 साल पहले की थी शादी, अब विवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके वाले बोले- सल्फास देकर मारा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ​बिहार में ‘बंपर’ बहाली का रिपोर्ट कार्ड: 6 साल में 9.84 लाख लोगों को मिला रोजगार, 1.5 लाख नई वैकेंसी पाइपलाइन में; सामान्य प्रशासन विभाग बना ‘ISO सर्टिफाइड’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading