भागलपुर : कचरा और जलजमाव ने बढ़ाई शहरवासियों की परेशानी, निगम के दावों की खुली पोल

भागलपुर।सोमवार को शहर के कई इलाकों में दिनभर कचरा नहीं उठने और शाम को तेज बारिश के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नया बाजार, बूढ़ानाथ, जोगसर थाना, टाउन हॉल और आदमपुर चौक जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दोपहर तक कचरे का उठाव नहीं हो सका था। जगह-जगह बजबजाते कचरे से दुर्गंध फैल गई, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान रहे।

स्वास्थ्य शाखा प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि जिन इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी थी, वहां से कुछ ही देर में पानी निकल गया। भोलानाथ पुल और बौंसी पुल के नीचे जमा पानी को डिसल्टिंग मशीन के जरिए हटाया गया।

निगम के दावों की खुली पोल

शाम की बारिश ने नगर निगम द्वारा नाला उड़ाही और जलनिकासी को लेकर किए गए दावों को झूठा साबित कर दिया। थोड़ी देर की बारिश में ही नाले उफन पड़े और सड़कों पर पानी बहने लगा। इससे भोलानाथ पुल, अलीगंज-बौंसी रोड, कंपनीबाग स्थित विश्वविद्यालय रोड, लोहापट्टी, मुंदीचक और डिक्सन मोड़ जैसे इलाके घुटनों तक पानी में डूब गए

बारिश के कारण सबसे अधिक दिक्कत पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को हुई, जिन्हें कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ा। आमजन ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं और स्थायी समाधान की मांग की है।

  • Related Posts

    अनंत सिंह बोले – “जब तक नीतीश हैं तब तक हम हैं”, राज्यसभा फैसले के बीच बयान से बढ़ी सियासी चर्चा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *