नेपाल से बिहार तक गांजा सप्लाई करने वाला गिरोह बेनकाब, दो तस्कर गिरफ्तार — 10 किलो गांजा और मोबाइल बरामद

मोतीहारी | बिहार में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार STF और मोतीहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में रामगढ़वा थाना क्षेत्र से दो कुख्यात गांजा तस्कर — अंजनी कुमार प्रसाद और ललन प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 10 किलोग्राम गांजा (जिसकी कीमत करीब ₹1 लाख) और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

नेपाल से होती थी सप्लाई, यूपी तक फैला नेटवर्क

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी एक अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े हैं। यह गिरोह नेपाल से गांजा की तस्करी कर बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। STF सूत्रों के अनुसार, गिरोह की गतिविधियों पर लंबे समय से निगरानी रखी जा रही थी।

पहले भी जा चुके हैं जेल

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला है कि दोनों पूर्व में भी NDPS एक्ट के तहत जेल जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में

STF और मोतीहारी पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। बिहार पुलिस के अनुसार, राज्य में ड्रग तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…