20251010 204615

बांका | बिहार STF ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र से 25 हजार के इनामी अपराधी डिस्को उर्फ दिवाकर रजक को गिरफ्तार किया है। यह कुख्यात अपराधी बिहार, पश्चिम बंगाल और गुजरात में कई बैंक लूट, डकैती और हत्या जैसी गंभीर घटनाओं में वांछित था।

सूत्रों के अनुसार, STF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शंभूगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी की और उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद STF अधिकारियों ने बताया कि डिस्को उर्फ दिवाकर रजक पर करोड़ों की लूट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं, और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

कई राज्यों में फैला अपराध का जाल

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह अपराधी अपने गिरोह के साथ मिलकर कई राज्यों में संगठित तरीके से बैंक लूट की वारदातों को अंजाम देता था।

  • 4 दिसंबर 2021 को बांका जिले के शंभूगंज स्थित ऑपरेटिव बैंक से 18 लाख रुपये की लूट,
  • 13 अप्रैल 2022 को पश्चिम बंगाल के फरक्का में एक्सिस बैंक से 2 करोड़ रुपये की लूट,
  • और 4 अगस्त 2022 को गुजरात के अंकलेश्वर में यूनियन बैंक से 44 लाख रुपये की लूट की वारदात में यह मुख्य आरोपी रहा है।

STF की सतर्कता से पकड़ा गया कुख्यात अपराधी

STF सूत्रों का कहना है कि डिस्को लंबे समय से अंतरराज्यीय गिरोह का सक्रिय सदस्य था और कई राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। STF अब उसके बाकी सहयोगियों की भी तलाश कर रही है, जो हाल की कुछ लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें