सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

मधेपुरा पुलिस ने 5 अपराधियों को हथियार सहित दबोचा, इंस्टाग्राम से मिली थी सुराग

मधेपुरा, 8 सितम्बर 2025।बिहार पुलिस मुख्यालय पटना और कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

वायरल फोटो से शुरू हुई कार्रवाई

6 सितम्बर को मर्राही थानाध्यक्ष पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार को सोशल मीडिया पर एक वायरल फोटो मिला। इंस्टाग्राम आईडी officialprince_br43 से वायरल इस तस्वीर में दो युवक हथियार लेकर खड़े थे और चेहरा इमोजी से ढका हुआ था।
तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जांच करने पर एक युवक की पहचान प्रिंस कुमार (पिता कृष्णदेव शर्मा, सा० जीवछपुर, थाना भर्राही, जिला मधेपुरा) के रूप में हुई। यह फोटो उसने अपने दोस्त कार्तिक कुमार के साथ वायरल किया था।

हथियार की खरीद-बिक्री में शामिल था गिरोह

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह सोशल मीडिया का सहारा लेकर अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करता है। पुलिस ने इस गिरोह के कुल 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया और वायरल फोटो में दिखाया गया हथियार भी बरामद किया।

बरामदगी

  • देशी पिस्टल – 01
  • मोबाइल – 03

गिरफ्तार अपराधी

  1. प्रिंस कुमार पिता कृष्णदेव शर्मा, सा० जीवछपुर, वार्ड नं0-07, थाना भर्राही, जिला मधेपुरा।
  2. अभिमन्यु कुमार पिता सिन्दु शर्मा, सा० जीवछपुर, वार्ड नं0-10, थाना भर्राही, जिला मधेपुरा।
  3. नितीश कुमार पिता भूषण शर्मा, सा० मदनपुर, वार्ड नं0-13, थाना भर्राही, जिला मधेपुरा।
  4. सुभाष कुमार पिता गजेन्द्र साह, सा० जीवछपुर, वार्ड नं0-10, थाना मरोही, जिला मधेपुरा।
  5. कौशिक बक्सी पिता विनय कुमार बक्सी, सा० सुखासन, वार्ड नं0-08, थाना एवं जिला मधेपुरा।

शामिल पुलिस टीम

  • पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष भर्राही थाना
  • पु०अ०नि० विनोद कुमार
  • पु०अ०नि० दुर्गेश कुमार-02
  • तकनीकी शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मी
  • सशस्त्र बल के जवान

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ भर्राही थाना कांड सं0-171/25, धारा-25 (1AA)/25 (9) Arms Act एवं 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही हथियार बरामदगी के संबंध में सदर थाना मधेपुरा में भी अलग से कांड अंकित किया गया है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    सिवान में रंगदारी का सनसनीखेज मामला, सांसद और विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

    Continue reading
    नालंदा में उम्रदराज महिलाओं ने दी परीक्षा, साक्षरता अभियान में बढ़ा उत्साह

    Continue reading