Free Fire India: फ्री फायर इंडिया गेम के ब्रांड एम्बेसडर (Brand Ambassador) महेंद्र सिंह धोनी को बनाया गया…जानें कैरेक्टर का नाम क्या है?

Free Fire गेम को भारत सरकार ने फरवरी 2022 में गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से हटाने के आदेश दिए थे। उस समय से प्लेयर्स गेम के रिटेन का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, ऑनलाइन प्लेयर्स को अनेक रूमर्स भी देखने को मिल रहे हैं लेकिन 31 अगस्त 2023 को ऑफिसियल खुलासा हुआ है और 5 सितंबर को भारत में जश्न मनाया जाएगा।

गेम को बैन करने के बाद भारत में वापसी अनोखी तरह से हो रही है, क्योंकि भारत के फेमस स्पोर्ट्स क्रिकेट, कबड्डी, फूटबाल, बैडमिंटन और टेनिस के चरित्रों को साझा किया है। गरेना ने ऐलान किया है कि एमएस धोनी को आधिकारिक रूप से ब्रांड एम्बेसडर बनाया जा रहा है।

Free Fire India को भारत में 5 सितंबर 2023 को ऑफिसियल तौर पर Google Play Store और Apple Store पर लाया जा रहा है। इसमें भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ियों का भी सहयोग है जो अलग-अलग स्पोर्ट्स में नाम कर चुके हैं।

इस गेम को सुरक्षा के दायरे में लॉन्च किया जाएगा, क्योंकि पिछली बार गेम को बैन होने की वजह भारत सरकार ने डाटा असुरक्षित बताया था। अब गरेना ने खास रूप से डाटा को ध्यान में रखा है। इस वजह से स्पोर्ट्स दुनिया खास प्लेयर्स भी प्रोमोशन में दिखाई दिए हैं।

क्रिकेट जगह के प्रसिद्ध खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को गेम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। उन पर एक Thala नाम का कैरेक्टर भी गेम में जोड़ा जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

    Share Add as a preferred…

    स्पेन के उनाई साइमन बने गोल्डन ग्लव विजेता, किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *