भागलपुर में जमीन के नाम पर 80 लाख की ठगी, कोर्ट ने आरोपी की कुर्की-जब्ती का दिया आदेश

भागलपुर | 20 जुलाई 2025: जमीन बेचने के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी मामले में भागलपुर के एडीजे-12 की कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया है। आरोपी राज कुमार रंजन, भागलपुर शहर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मिरजानहाट मोहल्ले का निवासी है।

भागलपुर में जमीन के नाम पर 80 लाख की ठगी, कोर्ट ने आरोपी की कुर्की-जब्ती का दिया आदेश

ठगी का मामला लोदीपुर थाना में दर्ज

राज कुमार पर जोगसर निवासी विनय राय और सिकंदरपुर निवासी रवि कुमार से जमीन देने के नाम पर 80 लाख रुपये ठगने का आरोप है। आरोपियों ने यह राशि जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर दी थी, लेकिन भुगतान के बाद न तो जमीन मिली और न ही पैसे वापस किए गए।

कोर्ट ने दिया सख्त निर्देश

शनिवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपी के बार-बार फरार रहने पर गैर-जमानती वारंट के साथ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी कर दिया। अब पुलिस आरोपी की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई करेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुकेश सहनी का बिहार सरकार पर बड़ा हमला: ‘न्याय नहीं मिला तो होगा चक्का जाम’, पप्पू सहनी एनकाउंटर को बताया फर्जी

    Share Add as a preferred…

    शिवहर में मुहर्रम अखाड़ों के बीच हिंसक झड़प, पत्थरबाजी और मारपीट में कई घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *