
भागलपुर | 21 जुलाई 2025: तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में एक शिक्षिका पर शादी के नाम पर ठगी का गंभीर आरोप सामने आया है। एसएम कॉलेज की पूर्व अतिथि शिक्षिका ने टीएमबीयू के अंगिका विभाग की एक शिक्षिका पर शादी का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगाया है।

कुलपति के निर्देश पर जांच समिति गठित
मामला सामने आने के बाद कुलपति प्रो. जवाहर लाल के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू डॉ. बिजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक आंतरिक जांच समिति गठित की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार से इस प्रकरण की औपचारिक जांच शुरू कर दी है।
विश्वविद्यालय स्तर पर गंभीरता से लिया गया मामला
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पक्षों से लिखित बयान व साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। जांच समिति ने कहा है कि पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


