फोरलेन निर्माण से नारायणपुर का नाला बंद, ग्रामीणों का विरोध—काम रोका

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में मुंगेर–मिर्जाचौकी फोरलेन निर्माण कार्य के चलते नारायणपुर गांव सहित आसपास के इलाकों का नाला बंद हो गया है। पानी की निकासी रुकने से खेतों में जलजमाव की आशंका बढ़ गई है, जिससे फसलों के बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है।

इस समस्या से नाराज़ ग्रामीणों ने सोमवार को फोरलेन निर्माण कार्य को रोक दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक नाले के पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक नाला/ड्रेनेज का निर्माण नहीं किया जाएगा, तब तक वे सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होने देंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले ही विभाग को लिखित आवेदन देकर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हजारों किसानों की फसल प्रभावित हो सकती है।

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और प्रशासन से तत्काल ड्रेनेज की व्यवस्था कराने की मांग की।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…