बिहार में चार सौ आधार सेवा केंद्र खुलेंगे

पटना, मुख्य संवाददाता। राज्य भर में चार सौ आधार सेवा केंद्र और शुरू किये जाएंगे। इसकी तैयारी डाक विभाग बिहार सर्किल ने कर लिया है। आधार केंद्रों की संख्या बढ़ने से जीरो से पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने में तेजी आएगी।

आधार सेवा केंद्र की संख्या के अनुसार डाक कर्मी भी प्रशिक्षित किये जा रहे हैं। इसके लिए डाक विभाग बिहार सर्किल ने ग्रामीण डाक सेवक को प्रशिक्षण देना शुरू किया है। प्रशिक्षण का काम जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद आठ हजार डाक कर्मी द्वारा आधार कार्ड बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

लोगों को होती थी परेशानी 

बता दें कि चार सौ आधार केंद्र खुलने के बाद राज्यभर में 803 आधार सेवा केंद्र की संख्या हो जाएगी। ये सभी केंद्र डाक घरों से संचालित होंगी। इससे डाक घर में जाकर आधार कार्ड बनाने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी होगी। ना ही लंबी लाइन में खड़ा होना होगा। अभी तक राज्य भर में 403 आधार सेवा केंद्र था। इससे लोगों को परेशानी होती थी। नए केंद्र से आम लोगों को सहूलियत होगी।

  • ये भी पढ़े..

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…

    डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *