पटना, 10 अक्टूबर 2025:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने जदयू से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
सैकड़ों समर्थकों के साथ लिया RJD का दामन
पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने दोपहर 2 बजे जदयू से इस्तीफा दिया और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजद में शामिल हो गए। सूत्रों का कहना है कि पार्टी में उनकी अनदेखी और उपेक्षा की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।
धमदाहा विधानसभा सीट से चुनाव की संभावना
बताया जा रहा है कि कुशवाहा धमदाहा विधानसभा सीट से जदयू की मंत्री लेशी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। कुशवाहा ने जदयू के लिए पूर्णिया लोकसभा सीट से लगातार दो बार जीत हासिल की थी, लेकिन पिछले साल निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव से हार गए थे।
JDU के लिए बढ़ती चुनौती
पिछले कुछ दिनों में, संतोष कुशवाहा की तेजस्वी यादव से कई मुलाकातें हुईं, जिनमें सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। तेजस्वी यादव ने उन्हें अपने खेमे में जगह देने पर सहमति जताई।
संतोष कुशवाहा का यह कदम जदयू के लिए एक और चुनौती बन सकता है और आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की राजनीतिक गहमागहमी बढ़ा सकता है।


