बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टी बदलने का दौर तेज, RJD के चेतन आनंद ने पार्टी छोड़ी

पटना, 10 अक्टूबर 2025:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। गुरुवार को राजद के दो विधायकों भारत बिंद और संगीता कुमारी के इस्तीफे के बाद शुक्रवार को पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा।

राजद विधायक और बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा — “लो दे दिया विधानसभा से इस्तीफा।”

चेतन आनंद जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो सकते हैं

सूत्रों की मानें तो चेतन आनंद जल्द ही जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का दामन थाम सकते हैं। यह कदम विधानसभा चुनाव से पहले राजद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चेतन आनंद पहले ही लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजद छोड़कर नीतीश कुमार की सरकार का समर्थन कर चुके हैं।

टिकट को लेकर आत्मविश्वासी

शिवहर के मौजूदा विधायक चेतन आनंद का कहना है कि उन्हें जदयू का टिकट सुनिश्चित है। वे पटना में लॉबिंग के बजाय अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। चेतन ने कहा — “जब कोई चिंता ही नहीं है, तो टिकट कटने का डर क्यों?”

शिवहर में आनंद मोहन परिवार का दबदबा

शिवहर की राजनीति में आनंद मोहन परिवार का दबदबा किसी से छिपा नहीं है। 1995 से अब तक यह परिवार अपनी पकड़ बनाए हुए है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आनंद मोहन किसी भी पार्टी में अपनी पसंद का उम्मीदवार आसानी से टिकट दिला सकते हैं। इसलिए चेतन आनंद का राजद से इस्तीफा राजनीतिक हलकों में बड़ा संकेत माना जा रहा है।

महागठबंधन पर उठ रहे सवाल

एक तरफ संतोष कुशवाहा जैसे जदयू नेता राजद में शामिल हो रहे हैं, तो दूसरी ओर राजद के मौजूदा विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं।
इस राजनीतिक पार्टी बदलने के सीजन में महागठबंधन की एकजुटता पर भी सवाल उठने लगे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा मोड़: बिटौली गांव जाएंगे बागेश्वर धाम सरकार, धीरेंद्र शास्त्री ने उठाए गंभीर सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 अगस्त के बाद बिहार में खास महाल जमीन पर बड़ा फैसला! हजारों परिवारों को मिल सकता है मालिकाना हक, नई नीति बनाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…