जदयू के पूर्व विधानपार्षद विनोद कुमार सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व विधानपार्षद विनोद कुमार सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर अपना त्यागपत्र सौंपा।

विनोद कुमार सिंह ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि पार्टी में अब आम कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा, “जदयू को शून्य से शीर्ष तक पहुंचाने में मेरा भी संघर्ष रहा है। मैंने पार्टी के सुख-दुख में हमेशा साथ दिया, लेकिन अब पार्टी अपनी घोषित नीतियों पर नहीं चल रही है।”

पूर्व विधानपार्षद ने यह भी कहा कि अब ऐसा प्रतीत होता है कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की कोई आवश्यकता नहीं रह गई है, और यह भावना केवल उनकी नहीं बल्कि कई अन्य कार्यकर्ताओं की भी है।

विनोद कुमार सिंह का यह कदम जदयू के अंदरूनी हालात और असंतोष की ओर संकेत करता है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *