चंदन मिश्रा हत्याकांड: 24 घंटे में बड़ी कामयाबी, पांच शूटर बंगाल से गिरफ्तार

पटना। चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार पुलिस को 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पश्चिम बंगाल से पांच शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी अपराधियों से वहीं पूछताछ की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें पटना लाया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, तौसीफ उर्फ बादशाह, बलवंत, अभिषेक, मोनू सिंह, नीलेश, सूर्यमान, नीशू समेत करीब 10 शूटरों के नाम इस वारदात में सामने आए हैं। पुलिस को जैसे ही इन अपराधियों के बंगाल में होने की सूचना मिली, विशेष टीम को विमान से रवाना किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस पूरे अभियान की निगरानी कर रहे थे।

गिरफ्तारियों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि छापेमारी अभी भी जारी है और गिरफ्तारों की संख्या बढ़ सकती है


अस्पताल में घुसकर की गई थी हत्या

गुरुवार की सुबह अपराधियों ने पारस अस्पताल के निजी वार्ड में भर्ती सजायाफ्ता कैदी चंदन मिश्रा (36) को गोलियों से भून डाला था। पांच बदमाश वार्ड में घुसे और चंदन मिश्रा पर लगभग दो दर्जन गोलियां चलाईं। वारदात के बाद वे दो गाड़ियों में सवार होकर पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो गए

हत्याकांड का मास्टरमाइंड तौसीफ उर्फ बादशाह बताया जा रहा है। उसने पहले से ही इस साजिश की योजना बना रखी थी। पुलिस को भ्रमित करने के लिए उसने अपने परिजनों को जानबूझकर पटना से हटा दिया था। छानबीन के दौरान बादशाह के परिजनों को गया से पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *