शराब घोटाला: ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को किया गिरफ्तार, पांच दिन की हिरासत में भेजा गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई दुर्ग जिले के भिलाई स्थित उनके आवास पर की गई।

ईडी ने चैतन्य बघेल को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया। एजेंसी का कहना है कि छापेमारी के दौरान उनका सहयोग नहीं मिल रहा था, जबकि मामले में नए सबूत सामने आए हैं।

गिरफ्तारी के बाद चैतन्य बघेल को विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें पांच दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया है।

ईडी की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में चल रही शराब घोटाले की जांच के तहत की गई है, जिसमें पहले भी कई नौकरशाह, व्यापारी और राजनीतिक हस्तियों के नाम सामने आ चुके हैं।

इस संबंध में अभी तक भूपेश बघेल या कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

    Share Add as a preferred…

    संसद मार्च के बीच बड़ा घटनाक्रम: अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल, सड़क पर बढ़ा सियासी संग्राम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *