कोहरे का असर: बिहार से चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें तीन महीने तक रद्द, नई समय-सारणी जारी

कोहरे का प्रभाव अब रेलवे संचालन पर साफ दिखने लगा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने दिसंबर से फरवरी तक बिहार से चलने वाली कई अहम ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से रद्द तथा सप्ताह में कम दिन चलाने का फैसला लिया है। इसके लिए विस्तृत लिस्ट जारी की गई है।

समस्तीपुर रेल डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया:

“कोहरे के कारण संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए 01 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द/आंशिक रूप से रद्द तथा कुछ के दिनों में कमी की गई है। यात्रियों की सुगमता और सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।”


पूरी तरह रद्द की गई ट्रेनें

1. प्रयागराज–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

  • 14112 प्रयागराज जं.–मुजफ्फरपुर (01.12.25 – 25.02.26)
  • 14111 मुजफ्फरपुर–प्रयागराज (01.12.25 – 25.02.26)

2. पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस

  • 14617 पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर (03.12.25 – 02.03.26)
  • 14618 अमृतसर–पूर्णिया कोर्ट (01.12.25 – 28.02.26)

3. डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस

  • 15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ (01.12.25 – 27.02.26)
  • 15904 चंडीगढ़–डिब्रूगढ़ (03.12.25 – 01.03.26)

कम दिनों में चलाई जाने वाली ट्रेनें

ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस

  • 11123 ग्वालियर–बरौनी: 01.12.25 से 26.02.26 तक
    हर सोमवार व गुरुवार को रद्द
  • 11124 बरौनी–ग्वालियर: 02.12.25 से 27.02.26 तक
    हर मंगलवार व शुक्रवार को रद्द

नई दिल्ली–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस

  • 12523 न्यू जलपाईगुड़ी–नई दिल्ली: 02.12.25 – 24.02.26
    हर मंगलवार को रद्द
  • 12524 नई दिल्ली–न्यू जलपाईगुड़ी: 03.12.25 – 25.02.26
    हर बुधवार को रद्द

अवध आसाम एक्सप्रेस

  • 15909 डिब्रूगढ़–लालगढ़: 06.12.25 – 28.02.26
    हर शनिवार को रद्द
  • 15910 लालगढ़–डिब्रूगढ़: 09.12.25 – 03.03.26
    हर मंगलवार को रद्द

यात्रियों के लिए अपील

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या हेल्पलाइन पर जांच कर लें। कोहरे के मौसम में सुरक्षित रेल संचालन के लिए यह कदम उठाया गया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बांका के मंदिर में रह रहा बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार, दो बच्चों समेत भेजा गया न्यायिक प्रक्रिया में; अवैध तरीके से भारत आने की बात कबूली

    Share Add as a preferred…

    खान सर और उनके बॉडीगार्ड्स की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हथियारों के लाइसेंस पर पुलिस ने उठाए सवाल; 30 जून को होगी सुनवाई

    Share Add as a preferred…