दरभंगा में नाव पलटने से पांच की मौत, आंधी तूफान के बीच कमला नदी में हादसा

दरभंगा में नाव हादसा की खबर सामने आई है. कमला नदी मेंनाव पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में दो महिला समेच तीन बच्चे शामिल हैं. घटना जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत पंचायत की है. झाझरा और गढेहपूरा के बिच शाहपुर चौर में नाव पलट गई. हादसा की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकाला गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की शाम 4 बजे की बताई जा रही है. कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के गढेहपूरा के चौर में कमला नदी और जीवछ नदी का पानी फैला हुआ है. बताया जा रहा है कि करीब 10 से ज्यादा लोग नाव पर सवार होकर झझरा हाट जा रहे थे. इसी दौरान तेज आंधी के कारण अचानक नाव पलट गई, जिससे नाव सवार लोग डूब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने आनन-फानन में पानी में डूबे महिलाओं और बच्चों को निकालना शुरू किया, लेकिन डूबने के कारण दो महिला और तीन बच्चें की मौत हो गई. अन्य सभी लोगों को बचा लिया गया है. दो महिलाओं को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मृतकों की पहचान जगतरणी देवी (55), पुलपरी देवी (60), सोनाली कुमारी (13), कल्पना कुमारी (12) व सोनिया कुमारी (11) के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    दरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा; 150 यात्री सुरक्षित

    Share Add as a preferred…

    दरभंगा के पटोरी में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 का शुभारंभ, ग्रामीण छात्रों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *