पानी गिराने को लेकर राजधानी में फायरिंग, तीन को मारी गोली एक की मौत; गुस्साए आरोपी का फूंका घर

खबर राजधानी पटना के रूपसपुर इलाके से निकल कर सामने आ रही है। जहां पानी गिराने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के समर्थकों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। और ट्रैक्टर-बाइकें फूंक दी। इलाके में तनावपूर्ण कायम हो गया है। इस घटना की सुचना पुलिस प्रसाशन को भी दे दी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पटना के रूपसपुर थाना इलाके के धनौत में पानी गिराने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने गोलीबारी कर दी। जिसमें शशि भूषण सिंह नाम के शख्स की मौत हो गई। जबकि विक्की और झुनकुन कुमार की बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिन्हें पटना एम्स ले जाया गया। मृतक के समर्थकों ने घटना के विरोध में आरोपी के घर में आग लगा दी। तीन ट्रैक्टर और दो बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया।

वहीं, इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण हालात हैं। और पुलिस बल की तैनाती की गई है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ़्तारी की सुचना निकल कर सामने नहीं आयी है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *