देश के इस राज्य के जंगलों में आग का कहर, अब तक 5 की मौत

उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जंगलों में लगी आग अब तक नहीं बुझ पाई है। रविवार को इस आग ने एक और जान ले ली जिस कारण मृतकों की संख्या 5 पहुंच गई है। जंगलों में लगी आग के कारण आदि कैलाश हेलीकॉप्टर दर्शन सेवा दूसरे दिन भी निलंबित कर दी गई है। वहीं, आग से निकले धुएं की वजह से पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर उड़ानों का आगमन रोक दिया गया है। अब राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिया है कि सभी जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक हर दिन आग की निगरानी करने को कहा जाए।

अब तक 5 की मौत

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग के कारण अब तक कुल 5 लोगों की जान चली गई है। पौड़ी तहसील के थापली गांव में जंगल की आग को खेत में आते देख महिला जल्दी से घास का गट्ठर उठाने गयी थी। हालांकि, इस दौरान वह आग की चपेट में आ गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले आग के कारण तीन मजदूरों की मौत हो गई थी।

आग लगाने के आरोप में कई लोग गिरफ्तार 

अधिकारियों ने कहा कि राज्य में जंगल की आग को बढ़ावा देने के आरोप में बिहार के तीन लोगों (ब्रजेश कुमार, सलमान और सुखलाल) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद एक वीडियो सामने आया जिसमें तीन युवक जंगल की आग को बढ़ावा दे रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने जंगलों में आग लगाने के आरोप में चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading