SSC Stenographer ग्रुप C व D एग्जामिनेशन का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ

SSC Stenographer ग्रुप C व D भर्ती 2023 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल में दर्ज है वे भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।

कैसे डाउनलोड करें परिणाम

  • एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती रिजल्ट प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Result के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Stenographer Grade ‘C’ and ‘D’ Examination 2023 के सामने पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड करके इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।

SSC Stenographer ग्रुप C व D एग्जामिनेशन का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ

पीडीएफ में दर्ज हैं ये डिटेल

पीडीएफ में उम्मीदवारों का रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, रैंक सहित अन्य जानकारी दर्ज है। जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में दर्ज है केवल वे भर्ती के अंतिम चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

इतने पदों पर होनी हैं नियुक्तियां

इस भर्ती के माध्यम से एसएससी की ओर से 1207 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के 93 पदों और ग्रेड डी के 1114 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़े..

NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

Share Add as a preferred…

“बुलडोजर चलते ही मची अफरा-तफरी! कैमूर के रामगढ़ बाजार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप”

Share Add as a preferred…