भागलपुर के सकरुल्लाहचक में दो गुटों में मारपीट व फायरिंग

भागलपुर : बबरगंज के सकरुल्लाहचक में बुधवार की शाम लगभग छह बजे दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई। इसमें कुतुबगंज का गुलशन जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपितों ने हवाई फायरिंग भी की।

सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने जख्मी गुलशन से पूछताछ करने के बाद उसे थाना लेकर पहुंची। गुलशन ने बताया कि उसके साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है। उसका कहना है कि आरोपी की दुश्मनी कुछ युवकों के साथ है। गुलशन भी उनको जानता है। बुधवार को आरोपी युवक और उसके साथियों ने गुलशन को रोका और उन युवकों के बारे में पूछने लगे। गुलशन ने जब कहा कि उनकी जानकारी उसे नहीं है तो उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में गुलशन का सिर फट गया। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए सभी हसनगंज की तरफ भाग निकले। बदमाशों ने पासी टोला में भी कुछ लोगों के साथ मारपीट की। डीएसपी सिटी -2 राकेश कुमार ने कहा कि मारपीट की घटना हुई है। पुलिस जांच कर रही है। जख्मी से पूछताछ की गई है। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, 102 एम्बुलेंस सेवा ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

    Share Add as a preferred…

    ललमटिया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.590 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *