30 मार्च को बिहार आएंगे गृह मंत्री अमित शाह

पटना। बिहार भाजपा ने इस साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आगामी 30 मार्च को देश के गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार आ सकते हैं। बिहार दौरे में वे एनडीए के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

पार्टी नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री ने 30 मार्च को बिहार आने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। हालांकि संभावना है कि वे 29 मार्च की देर शाम ही पटना आ जाएं। मंगलवार को दिल्ली दौरे पर गए बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने इस बाबत पार्टी के वरीय नेताओं से भी मुलाकात की थी। गृह मंत्री के बिहार दौरे को लेकर बिहार भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर जीतन राम मांझी का बयान, बोले- पुलिस की कार्रवाई सही थी

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिलौटी पहुंचे चिराग पासवान, परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *