टेबल पर पैर, सिर में गमछा, थानेदार की कुर्सी पर बैठ मगही गाने पर बनाई रील — फिर क्या हुआ? जानिए पूरी कहानी

बेगूसराय, बिहार – 22 जून 2025

बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने पुलिस थाने की मर्यादा को चुनौती देते हुए थानेदार के चेंबर में घुसकर सोशल मीडिया के लिए वीडियो रील बना डाली। वायरल हुए इस वीडियो ने न केवल पुलिस प्रशासन को चौंका दिया, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए।

थानेदार की कुर्सी पर बैठकर मगही गाने पर बनाई रील

वायरल वीडियो में एक युवक साहेबपुर कमाल थाने के चेंबर में थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठता है, टेबल पर अपने पैर रखता है और फिर सिर में गमछा बांधकर मगही गायक गुंजन सिंह के गाने “डरवो नाही मगहिया के जवान” पर रील बनाता है। इस दौरान वह थाने के अंदर घूमता है और फिल्मी अंदाज़ में वीडियो शूट करता है।

पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डीएसपी नेहा कुमारी को मामले की जांच और संबंधित युवक की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही साहेबपुर कमाल के थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और गैस एजेंसी ढाला के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार युवक और बरामद हथियार

गिरफ्तार युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • अभिषेक कुमार – चौकी गांव निवासी
  • अभिषेक कुमार – नवादा गांव, चौथम थाना (खगड़िया जिला)
  • दुर्गेश कुमार – पनसलवा गांव, बेलदौर थाना क्षेत्र

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक कारतूस और स्टील का जंजीर वाला पाइप भी बरामद किया गया है।

थाने में घुसकर बनाई थी रील, पूछताछ में कबूला सच

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे किसी काम से थाने आए थे। मौके का फायदा उठाते हुए जब थानाध्यक्ष वहां मौजूद नहीं थे, तब चुपके से चेंबर में घुसकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

डीएसपी ने दी जानकारी

बलिया अनुमंडल की डीएसपी नेहा कुमारी ने कहा:

“सोशल मीडिया के माध्यम से हमें यह वीडियो प्राप्त हुआ था। जांच में पुष्टि हुई कि दो युवक थाने में किसी कार्य से आए थे, और थानाध्यक्ष के चेंबर को खाली देखकर रील बना ली। सत्यापन के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

  • Related Posts

    “लाठियां खाईं, संघर्ष किया… अब देश को मिलेगा लाभ”— नीतीश के राज्यसभा जाने पर भावुक हुए अश्विनी चौबे; बधाई देते हुए साझा किए पुराने संस्मरण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *