शादी समारोह में पिता को मिली बेटी और दामाद की मौत की सूचना

दामोदरपुर गांव में पुत्री की हत्या होने के कुछ देर बाद दामाद के आत्महत्या करने की सूचना से पिता नारायण सिंह मर्माहत हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे जगरिया निवासी छत्रपाल ने कहा कि वे बांका एक शादी समारोह में गए थे। सुबह इस घटना की सूचना मिलने के बाद यहां पहुंचे हैं। उन्होंने घटना के कारणों के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया। उधर गांव में इस बात की चर्चा है कि रवि रंजन इन दिनों चिड़चिड़ा रहता था।

अनाथ हुए दो मासूम 

माता-पिता की मौत के बाद दो मासूम अनाथ हो गए। घटना के बाद इन दोनों बच्चों को उनकी नानी अपने साथ ले गई। घर में बूढ़ी मां है। ज्ञात हो कि मंगलवार रात को पति रवि रंजन कुमार उर्फ मुरारी सिंह ने अपनी पत्नी प्रीति देवी की लकड़ी से मारकर हत्या कर दी और उसके बाद अपने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना का पता तब चला जब गांव के लोग शौच को निकले। मृतक को एक तीन साल की बेटी और एक डेढ़ साल का बेटा है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल पहले दोनों की शादी हुई थी। पिता की मौत हो गई है। रवि रंजन खेती के साथ मजदूरी भी करता था। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    सारण की बेटी दीक्षा बनी गांव की पहली महिला डॉक्टर, MBBS की डिग्री हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी मामले में नया मोड़, न्याय की मांग करने वाले सिपाही आशीष तिवारी सस्पेंड

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *