सुल्तानगंज में शिवाजी सेना की कार्यकारिणी बैठक, चन्दन सिन्हा को मिला समर्थन

भागलपुर | सुल्तानगंज | 6 जुलाई 2025: सुल्तानगंज प्रखंड के रसीदपुर गांव में रविवार को शिवाजी सेना संगठन की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. दिवाकर सिंह ने की। इस अवसर पर प्रो. डॉ. अमरकांत सिंह, राजेश सिन्हा, सुबोध सिंह, सचिव शशि रंजन सिंह समेत 35 गांवों के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

विधानसभा चुनाव में चन्दन सिन्हा को समर्थन

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में राजद नेता चन्दन कुमार सिन्हा को शिवाजी सेना समर्थन देगी। संगठन ने यह फैसला कुर्मी समाज की उपेक्षा और सामाजिक न्याय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लिया है।

शिवाजी सेना के सदस्यों ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समतामूलक समाज की स्थापना करना और समाज के जरूरतमंद तबकों की मदद करना है। उनका आरोप है कि वर्षों से कुर्मी समाज की अनदेखी की गई है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चन्दन सिन्हा ने जताया आभार

समर्थन मिलने पर राजद नेता चन्दन सिन्हा ने शिवाजी सेना का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं संगठन के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। समाज के हर वर्ग के अधिकार और सम्मान की रक्षा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”


 

  • ये भी पढ़े..

    दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर सस्पेंस खत्म! उपेंद्र कुशवाहा बोले- पूरा कार्यकाल करेंगे, पद पर कोई खतरा नहीं

    Share Add as a preferred…

    ऑटो में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप, कई सप्लायर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *