निर्वाचन की तैयारी तेज: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी स्थित वज्रगृह का किया निरीक्षण

भागलपुर, 23 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी में बनाए गए Polled EVM संग्रहण केंद्र सह वज्रगृह का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सामान्य प्रेक्षक उपस्थित थे —
154 पीरपैंती की सामान्य प्रेक्षक आर. लीली,
155 कहलगांव के प्रेक्षक पंकज,
156 भागलपुर के प्रेक्षक अनिल मेशराम
और 158 नाथनगर के प्रेक्षक अबू तायंग।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए वज्रगृह कक्षों का जायजा लिया। उन्होंने विस्तार से बताया कि कहां EVM रखे जाएंगे, मतगणना कहां होगी और निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रेक्षक किस स्थान पर बैठेंगे।

उन्होंने रिसीविंग सेंटर, वाहन पार्किंग स्थल और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए कहा कि वज्रगृह में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा CAPF के जवान 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहेंगे

निरीक्षण के समय नगर आयुक्त शुभम कुमार, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, वज्रगृह कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद, अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी नाथनगर दिनेश राम, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) सह निर्वाची पदाधिकारी भागलपुर विकास कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी कहलगांव अशोक कुमार मंडल, डीसीएलआर पीरपैंती सह निर्वाची पदाधिकारी पीरपैंती सरफराज आलम, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी वज्रगृहों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाएगी ताकि मतगणना प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी और निष्पक्ष हो सके।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी: जमीन विवाद में इकलौते बेटे का गला घोंटकर मर्डर, 8 लोगों पर FIR

    Share Add as a preferred…

    वैशाली के दो होनहारों ने रचा इतिहास: किसान की बेटी और बेटे बने राजस्व अधिकारी, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

    Share Add as a preferred…