मोतिहारी में बुजुर्ग दंपती की हत्या, पहले पति को मारा चाकू, बचाने गई पत्नी को भी नहीं छोड़ा

बिहार के मोतिहारी में दंपती की हत्या का मामला सामने आया है. घटना जिले के मेहसी थाना क्षेत्र की है. एक बुजुर्ग दंपती की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चाकू गोदकर बुजुर्ग की हत्या की है।

मिठनपुरा गांव की घटनाः घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृत दंपती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना मेहसी थाना क्षेत्र के मिठनपुरा गांव की है. मृतक की पहचान मिठनपुरा गांव निवासी बतहु साह और उसकी पत्नी मानती देवी के रूप में हुई है।

जमीन और घरेलू विवाद में हत्याः मिली जानकारी के अनुसार बतहु साह का अपने पट्टीदार पवन साह के साथ जमीनी और घरेलू विवाद था. इसको लेकर पवन साह गाली गलौज कर रहा था. जिसे मना करने आक्रोशित हो गया और झगड़ा करने लगा. बात इतनी बढ़ गयी कि पवन ने बतहु साह को चाकू से गोद दिया. बचाने आई बतहु साह की पत्नी मानती देवी को भी पवन साह ने चाकू गोदकर हत्या कर दी।

आरोपी गिरफ्तारः चाकू लगने से दोनों पति-पत्नी की मौत घटनास्थल पर हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पवन साह को गिरफ्तार कर लिया. चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है।

“मेहसी थाना के मिठनपुरा गांव में दंपती की चाकू मारकर हत्या करने की जानकारी मिली थी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने इस दोहरे हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.” -सत्येंद्र कुमार सिंह, डीएसपी चकिया

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…