शिक्षकों की ट्रेनिंग को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, ACS एस.सिद्धार्थ ने जारी किया पत्र

बिहार सरकार सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रही है. शिक्षकों को अब तक शिक्षकों को दूसरे जिलों में प्रशिक्षण के लिए भेज दिया जाता था. जिससे काफी परेशानी होती थी. शिक्षा विभाग ने पूर्व के निर्णय को बदल दिया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इस संबंध में नया निर्देश जारी किया है.

पदस्थापन वाले जिलों में होगी ट्रेनिंग 

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने शिक्षकों की सेवाकालीन प्रशिक्षण को लेकर नया फैसला लिया है. इस संबंध में इन्होंने शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक को पत्र लिखा है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों का सेवाकालीन प्रशिक्षण उनके वर्तमान पदस्थापना जिला में ही आयोजित की जायेगी. सेवाकालीन प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों को कम से कम एक सप्ताह पूर्व सूचना दें.

दिन में तीन बार बायोमेट्रिक अटेंडेंस

सेवा कालीन प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों का दिन में तीन बार बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनवाएं. बायोमैट्रिक अटेंडेंस के आधार पर ही शिक्षकों को सेवाकालीन प्रशिक्षण पूर्ण करने से संबंधित प्रमाण पत्र निर्गत करें.शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने निदेशक शोध एवं प्रशिक्षण परिषद से कहा है कि शिक्षकों की सेवाकालीन प्रशिक्षण के संबंध में इन प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित करें.

 

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *