पूर्वी चम्पारण : डकैती की योजना बनाते 5 अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस और मारुति कार बरामद

मोतिहारी, 30 अगस्त 2025।पूर्वी चम्पारण पुलिस ने राजेपुर थाना क्षेत्र से डकैती की योजना बना रहे 5 अपराधियों को दबोच लिया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और एक मारुति सुजुकी कार बरामद की है। सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 3:45 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि एक सिल्वर कलर की मारुति कार से कुछ अपराधी अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद राजेपुर थाना पुलिस ने मधुबन-तेतरिया रोड पर बब्लू चौधरी के चिमनी के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका।

पुलिस वाहन को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान अभिषेक कुमार के पास से पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे चकिया और कांटी के बीच हाईवे पर लूटपाट की योजना बना रहे थे।


गिरफ्तार अपराधी

  1. अभिषेक कुमार, पिता उमेश प्रसाद, सा. कनकटी, थाना मेहसी, जिला पूर्वी चम्पारण
  2. राजेश कुमार, पिता सकलदेव भगत, सा. कनकटी, थाना मेहसी, जिला पूर्वी चम्पारण
  3. नितेश कुमार, पिता सुरेन्द्र यादव, सा. कनकटी, थाना मेहसी, जिला पूर्वी चम्पारण
  4. सत्यम कुमार, पिता स्व. नन्दू राय, सा. झिंगहा, थाना मोतिपुर, जिला मुजफ्फरपुर
  5. राजा कुमार, पिता बच्चा कुमार, सा. झिंगहा, थाना मोतिपुर, जिला मुजफ्फरपुर

बरामदगी

  • देशी पिस्टल – 01
  • जिंदा कारतूस – 04
  • मैगजीन – 01
  • मारुति सुजुकी कार – 01
  • मोबाइल फोन – 05

छापामारी दल

  • कुमार चंदन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पकड़ीदयाल
  • कुमार शौरव, थानाध्यक्ष, राजेपुर थाना
  • अभिषेक कुमार उपाध्याय, परि. पु.अ.नि., राजेपुर थाना
  • अगर कुमार पासवान, रा.अ.नि., राजेपुर थाना
  • जिला असूचना इकाई, पूर्वी चम्पारण
  • संजय कुमार (सि. 2259), राजेपुर थाना
  • अमरजीत कुमार (सि. 1232), राजेपुर थाना

मोतिहारी पुलिस ने कहा कि जनता की सेवा और सुरक्षा में वह हमेशा तत्पर है। 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading