सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 किलो गांजा बरामद

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में गुरुवार को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रतनपुरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर करीब 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कोसी नदी के किनारे भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

मौके से दो बोरियों में रखा 70 किलो गांजा बरामद किया गया। हालांकि इस दौरान कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में रतनपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में चोरी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोदीपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया कथित चोर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चाकूबाजी में महिला समेत दो लोग घायल

    Share Add as a preferred…