मोकामा के सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का मामला, निगरानी ब्यूरो की छापेमारी

पटना, 30 अगस्त 2025।निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण कार्य विभाग, मोकामा अवर प्रमंडल में तैनात सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। इसी क्रम में ब्यूरो की टीम ने पटना और गया जिले में स्थित उनके तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी पटना के उत्तरी श्रीकृष्णापुरी स्थित किराए के फ्लैट, मोकामा स्थित कार्यालय और गया जिले के चंदौती थाना अंतर्गत कुजाप गांव स्थित आवास पर की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में गठित तीन अलग-अलग टीमों ने देर शाम से देर रात तक सभी ठिकानों पर जांच की। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार ने 125.69 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

निगरानी ब्यूरो ने विशेष न्यायालय से वारंट प्राप्त कर यह कार्रवाई की। देर रात तक जांच और कागजातों की छानबीन जारी रही।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में चोरी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोदीपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया कथित चोर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चाकूबाजी में महिला समेत दो लोग घायल

    Share Add as a preferred…