सारण में विदाई के दौरान पत्नी के साथ दूल्हे कार में कर दी गंदी हरकत; दुल्हन ने किया जाने से इंकार

बिहार के सारण जिले के गड़खा में शराब के कारण एक दूल्हा अपना वैवाहिक जीवन नहीं शुरू कर सका। विवाह के मौके पर चार पैग तो लगा लिए, लेकिन सात फेरे लेने के बाद भी दुल्हन को घर नहीं ले जा सका। मामला पंचायत तक पहुंचा फिर भी बात नहीं बनी। मामला गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव का है।

जानकारी के अनुसार, गड़खा के मोतीराजपुर में शादी समारोह में शादी की रस्म पूरी होने के बाद विदाई कराने के दौरान नशे की हालत में दूल्हे की अश्लील हरकत को देखकर दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। घंटों विवाद चलता रहा, लेकिन दुल्हन नशेड़ी दूल्हे संग जाने को राजी नहीं हुई।

बरात सिवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के साह टोला बड़का गांव से आई थी। कैलाश महतो के पुत्र मुन्ना महतो की शादी गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर के मुकुरधुन महतो की पुत्री कुमारी पूजा के साथ तय थी। शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल था। धूम-धाम से बरात आई। नाचते-गाते आए बरातियों का लड़की पक्ष ने खुशी से स्वागत किया। समय से दरवाजा लगा।

इसके बाद जयमाला हुई और सिंदूर दान के समय नशे की हालत में जब दूल्हा मुन्ना कुमार मंडप में पहुंचा तो सिंदूर भरते वक्त लड़खड़ाने लगा। यह देखकर दुल्हन को शक हुआ और वह थोड़ी दूर बैठ गई। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने दूल्हे को काबू में किया। विवाह के बाद विदाई का वक्त हुआ तो दुल्हन की विदाई की रस्म भी पूरी हो गई।

विदाई के बाद गांव से थोड़ी दूर दुल्हन की गाड़ी गई थी कि दूल्हे ने नशे की हालत में अश्लील हरकत शुरू कर दी। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। उसके बाद अफरातफरी मच गई। घरवालों ने भी बेटी के फैसले का साथ दिया। इस दौरान घंटों पंचायत के बाद भी दुल्हन ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई। वहीं लड़के व उसके भाई को गांववालों ने बंधक बना लिया। फिर पंचायत के बाद उन्हें छोड़ा गया। बरात दुल्हन के बिना ही लौट गई।

  • ये भी पढ़े..

    एक पति, तीन पत्नियां और 4 बच्चे! सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी ने खड़ा किया बड़ा विवाद, पुलिस जांच में जुटी

    Share Add as a preferred…

    बिजली गुल, बाहर सोना पड़ा महंगा; बिहार में ट्रैक्टर ने 7 लोगों को कुचला

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *