सारण में मासूम किशोरी के साथ दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल

सारण के खैरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ आधा दर्जन मनचलों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का एक मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद मनचलों द्वारा वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया। इस मामले में पड़िता के स्वजन के बयान पर छह लोगों को आरोपित किया गया है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।

अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

गिरफ्तार युवक खैरा थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रवीण कुमार बताया जा रहा है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।जानकारी के अनुसार, प्रसारित वीडियो में नाबालिग से सुनसान जगह पर कुछ युवकों द्वारा जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया जा रहा है। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई।

20 दिसंबर की रात की घटना

घटना 20 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। घटना के दौरान वे आपस में अश्लील बातें भी कर रहे हैं और नाबालिग के साथ सभी बारी-बारी से दुष्कर्म कर रहे हैं। एसपी डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Posts

मुज़फ्फरपुर की ‘सोलर दीदी’ को राष्ट्रपति भवन से गणतंत्र दिवस समारोह का निमंत्रण

Share Add as a preferred…

Continue reading
7 दिन से जल रहा एक ही घर, गया में रहस्यमयी आग ने सबको चौंकाया – साधु का श्राप या कोई साजिश? 

Share Add as a preferred…

Continue reading