नशे में युवक ने 9 बच्चों की गर्भवती मां को दिया तीन तलाक, मारपीट करके घर से भी निकाला, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बार फिर से तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी के पेट में लात मारकर घर से बाहर निकल दिया। मारपीट से महिला की हालात ख़राब बताया जा रही है। इस पूरे प्रकरण के बाद महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

9 बच्चों की मां है पीड़िता

जानकारी के अनुसार, मेरठ के कंकरखेड़ा में शराबी पति ने 9 बच्चों की गर्भवती मां को पेट में लात मारकर तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 11 वर्ष पहले सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खिवाई निवासी जुल्फिकार के साथ हुआ था। पीड़ित महिला साजमा ने बताया कि उसके नौ बच्चे हैं और वह 6 माह की गर्भवती भी है।

एसएसपी कार्यालय में की शिकायत

अस्पताल में इलाज कराने के बाद जब महिला की हालात कुछ ठीक हुई तब वह अपने नौ बच्चों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी पति पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। अब इस मामले में जांच करके आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर अश्विनी कुमार चौबे की तीन बड़ी मांगें, दिल्ली विधानसभा के समक्ष उपवास आंदोलन का ऐलान

    Share Add as a preferred…

    पूर्वी रेलवे की बड़ी पहल: चंदनपुर-शक्तिगढ़ चौथी रेल लाइन से खत्म होगी भीड़भाड़, माल और यात्री ट्रेनों को मिलेगी नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…