नशेड़ी युवक का कुदाल से हमला, थाने की लापरवाही पर पीड़ित ने उठाए सवाल

भागलपुर। नवगछिया अनुमंडल के खगड़ा पंचायत अंतर्गत साहू परबत्ता बाजार में एक किराना दुकानदार पर असामाजिक तत्वों ने कुदाल से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घायल युवक की पहचान खगड़ा निवासी बिंदेश्वरी साह के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे पहले नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। इसी दौरान आरोपित मिथुन कुमार (पुत्र अर्जुन शाह) ने कुदाल से छोटू कुमार पर सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि मिथुन नशे का आदी है और लंबे समय से उनके परिवार व दुकान पर आकर गाली-गलौज करता रहा है। छोटू ने यह भी कहा कि पुलिस को पहले कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    कोसी में इस साल का सबसे अधिक जलप्रवाह, अलर्ट जारी; तटबंधों पर बढ़ा दबाव

    Share Add as a preferred…

    श्राद्ध भोज खाने के बाद 150 से अधिक लोग बीमार, दाल में मरी छिपकली मिलने से मचा हड़कंप

    Share Add as a preferred…