भागलपुर : गणेश पूजा के शुभ अवसर पर महंत स्थान गंगा विहार कॉलोनी में 10 दिन का आयोजन प्रारंभ

भागलपुर। ज्योति विहार कॉलोनी स्थित महंत बाबा गंगा विहार में गणेश पूजा का शुभारंभ किया गया। बुधवार को अमित चौधरी द्वारा विधिवत रूप से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की शुरुआत की गई।

पूजा का यह आयोजन लगातार 10 दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन संध्या बेला में शाम 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक भजन संध्या का कार्यक्रम भी होगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन’स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव एवं शहर के समाजसेवी नीलराज ने भी पूजा में शिरकत की और शहरवासियों की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।

पूजा आयोजन में स्थानीय लोगों और मोहल्लेवासियों का विशेष सहयोग रहा। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा है बल्कि समाज को एकजुट करने का भी माध्यम बनता है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बढ़ा सियासी बवाल, बिलौटी गांव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया गया प्रतीकात्मक श्राद्ध

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में बोरे से मिली महिला की लाश, रेलवे हॉल्ट के पास सनसनी; हत्या की आशंका से दहशत

    Share Add as a preferred…