अनुकंपा नियुक्ति में देरी से आश्रित बेहाल, 45 दिनों से लगा रहे कार्यालय का चक्कर

भागलपुर। अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया में हो रही देरी से आश्रित परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, कई आश्रित पिछले 45 दिनों से जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी फाइलों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

आश्रितों का आरोप है कि हर बार उन्हें एक टेबल से दूसरी टेबल दौड़ाया जाता है। इसके बावजूद फाइलें लंबित पड़ी हुई हैं। पीड़ितों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण वे मानसिक और आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।

आश्रितों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से जल्द से जल्द उनकी फाइलों का निष्पादन कर अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की गुहार लगाई है, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।


 

  • ये भी पढ़े..

    कोसी में इस साल का सबसे अधिक जलप्रवाह, अलर्ट जारी; तटबंधों पर बढ़ा दबाव

    Share Add as a preferred…

    श्राद्ध भोज खाने के बाद 150 से अधिक लोग बीमार, दाल में मरी छिपकली मिलने से मचा हड़कंप

    Share Add as a preferred…