पटना में डॉ. मोहन भागवत का दो दिवसीय प्रवास, कार्यकर्ता वर्ग में होंगे शामिल

पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत मंगलवार को दो दिवसीय बिहार प्रवास पर पटना पहुंच रहे हैं। अपने प्रवास के दौरान वे पटना के मरचा मरची रोड स्थित केशव सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग (प्रथम वर्ष, विशेष) में भाग लेंगे।

डॉ. भागवत दो दिन तक यहां चल रहे प्रशिक्षण वर्ग का निरीक्षण करेंगे और संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। बताया गया है कि डॉ. भागवत 11 जून की शाम को पटना से अपने अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

गौरतलब है कि केशव सरस्वती विद्या मंदिर में यह विशेष प्रशिक्षण वर्ग 24 मई से जारी है, जिसमें संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण वर्ग का समापन 13 जून को किया जाएगा।

संघ सूत्रों के मुताबिक, सरसंघचालक का यह दौरा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *