नालंदा में डबल मर्डर से सनसनी, गला दबाकर पति-पत्नी की हत्या

बिहार के नालंदा जिले में डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह वारदात खुदागंज सहायक थाना क्षेत्र के जेठौना गांव की है, जहां मंगलवार देर रात एक दंपत्ति की हत्या कर दी गई। दोनों के शव एक कमरे से बरामद किए गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रारंभिक जांच में दोनों के गले पर निशान पाए गए हैं, जिससे यह साफ हो रहा है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि दोनों की गर्दन मरोड़कर हत्या की गई है और इस वारदात के पीछे संपत्ति विवाद की आशंका जताई जा रही है। वहीं गांव में यह भी चर्चा है कि मृतका का पति मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता है।

हिलसा अनुमंडल के डीएसपी Kumar Rishiraj ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है।

डीएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और मामले की गहन जांच जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    नालंदा में संतोष डॉन के खिलाफ बड़ा एक्शन, STF-EOU और पुलिस की संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    मोतिहारी में 2 करोड़ की अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…