ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा— जब चाहूंगा खत्म कर दूंगा जंग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध जल्द ही खत्म किया जा सकता है। उन्होंने यह बात समाचार वेबसाइट Axios को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में कही।

इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान में अब हमले के लिए ज्यादा टारगेट बचे नहीं हैं। उनके मुताबिक, अमेरिकी कार्रवाई के बाद अधिकांश रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है।

ट्रंप ने आगे कहा, “ईरान में अब बहुत कम लक्ष्य बचे हैं। थोड़ा-बहुत जो बचा है, उसे भी हम कभी भी खत्म कर सकते हैं। जब मैं चाहूंगा, तब यह युद्ध समाप्त कर दिया जाएगा।”

राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान को ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अहम माना जा रहा है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि युद्ध खत्म करने के लिए कोई औपचारिक बातचीत या कूटनीतिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी या नहीं।

  • ये भी पढ़े..

    ‘बेटी हुई है’ लिखवाकर नई कार से पूरे शहर में निकले पिता, किशनगंज में बेटी के जन्म का अनोखा जश्न बना मिसाल

    Share Add as a preferred…

    ईरान जाएंगे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

    Share Add as a preferred…