समृद्धि यात्रा-2026 की तैयारी को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक, फरवरी में भागलपुर आएंगे सीएम

भागलपुर। समृद्धि यात्रा–2026 के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को समीक्षा भवन में मातहत पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चल रही समृद्धि यात्रा के पहले चरण की प्रगति पर चर्चा की गई।

डीएम ने बताया कि समृद्धि यात्रा का पहला चरण 16 जनवरी से शुरू होकर पश्चिम चंपारण से लेकर 24 जनवरी को वैशाली जिले में समाप्त होगा। इसके बाद दूसरे चरण में मुख्यमंत्री फरवरी के दूसरे पखवाड़े में भागलपुर पहुंचेंगे।

बैठक में मुख्यालय से प्राप्त प्रपत्र के आधार पर यात्रा से जुड़े बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम सफल और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी: जमीन विवाद में इकलौते बेटे का गला घोंटकर मर्डर, 8 लोगों पर FIR

    Share Add as a preferred…

    वैशाली के दो होनहारों ने रचा इतिहास: किसान की बेटी और बेटे बने राजस्व अधिकारी, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

    Share Add as a preferred…