भागलपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में तेजी लाने को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

भागलपुर, 09 जुलाई 2025: विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत चल रहे गणना प्रपत्र संकलन एवं अपलोडिंग कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से मंगलवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की।

बैठक के दौरान डॉ. चौधरी ने जिले के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO) से उनके-उनके क्षेत्र में मतदान केंद्र स्तर पर संग्रहित किए जा रहे गणना प्रपत्रों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि—

  • सभी बीएलओ (BLO) द्वारा संग्रहित प्रपत्रों को शीघ्रता से BLO App पर अपलोड किया जाए।
  • क्षेत्रवार कार्य में तेजी लाने के लिए समन्वय के साथ संग्रहण और अपलोडिंग प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि एक भी योग्य मतदाता नामांकन से वंचित न रहे तथा निर्वाचन संबंधी सभी कार्य समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से संपन्न हों।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में चोरी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोदीपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया कथित चोर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चाकूबाजी में महिला समेत दो लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *