मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर डीएम ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

भागलपुर, 09 जुलाई 2025 | विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर बुधवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की।

बैठक में भागलपुर के माननीय सांसद, विधायक, विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, नगर आयुक्त, बीएलओ सुपरवाइजर सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी ने जानकारी दी कि राजनीतिक दलों द्वारा मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर जो प्रस्ताव दिए गए हैं, उन पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि प्राप्त प्रस्तावों पर समुचित विचार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी दलों और प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर प्रपत्र भरवाने के कार्य में सहयोग करें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता नामांकन से वंचित न रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में चोरी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोदीपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया कथित चोर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चाकूबाजी में महिला समेत दो लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *