
श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पूर्व रेलवे द्वारा दानापुर मंडल के मंजनौलीग्राम हॉल्ट तथा हर्दस विघा स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था 11 जुलाई 2025 से 10 अगस्त 2025 तक प्रभावी रहेगी।
अस्थायी ठहराव वाली ट्रेनें निम्नलिखित हैं:
🔸 63209 देवघर – पटना मेमू
▪ ठहराव स्टेशन – मंजनौलीग्राम हॉल्ट
▪ आगमन – 12:04 बजे
▪ प्रस्थान – 12:05 बजे
🔸 13402 दानापुर – भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
▪ ठहराव स्टेशन – हर्दस विघा स्टेशन
▪ आगमन – 17:21 बजे
▪ प्रस्थान – 17:23 बजे
🔸 13401 भागलपुर – दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
▪ ठहराव स्टेशन – हर्दस विघा स्टेशन
▪ आगमन – 09:52 बजे
▪ प्रस्थान – 09:54 बजे
पूर्व रेलवे श्रद्धालुओं की यात्रा को सहज, सुरक्षित एवं सुगम बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन करें एवं सहयोग बनाए रखें।


