भागलपुर : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियों का जिलाधिकारी और एसएसपी ने लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

भागलपुर, 2 मई 2025:खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी का जायजा लेने के लिए भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सैंडिश कंपाउंड, बैडमिंटन कोर्ट हॉल और भागलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त डॉ. प्रीति, नगर पुलिस अधीक्षक श्री शुभंकर मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने मैदान, शौचालय, चेंजिंग रूम, प्रतीक्षालय, दर्शक दीर्घा और मीडिया कॉर्नर जैसी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।

IMG 20250502 WA0243

सुविधाओं में सुधार के निर्देश:

जिलाधिकारी ने महिला एवं पुरुष शौचालयों के पास मिरर लगाने, चेंजिंग रूम में पर्दा लगाने, फर्श की सफाई और पास में रखे टाइल्स हटाने के निर्देश दिए।
प्रतीक्षालय में एसी और फ्लेक्स बैनर आज शाम तक लगाने का कार्य भी निर्धारित किया गया। मीडिया कॉर्नर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की सुविधा उपलब्ध होगी और संवाद के लिए अधिकृत पास अनिवार्य होगा।

तीरंदाजी स्थल की सुरक्षा और व्यवस्था:

100 मीटर रेंज की तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। टारगेट बोर्ड के पीछे 12 फीट ऊंचा बोर्ड लगाया जाएगा ताकि तीर बाहर न जा सके।
आम दर्शकों और वीआईपी के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। साथ ही दो आपातकालीन द्वार भी तैयार किए जा रहे हैं।

IMG 20250502 WA0227

बैडमिंटन कोर्ट का भी निरीक्षण:

डीएम और एसएसपी ने बैडमिंटन कोर्ट हॉल का निरीक्षण किया और शौचालय की ऊंचाई बढ़ाने, आकस्मिक निकास मार्ग की सफाई और वहां बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। कोर्ट के अंदर पेंटिंग और लाइटिंग कार्य शीघ्र पूरा करने तथा कोर्ट के बाहर LED स्क्रीन लगाने का निर्देश भी दिया गया।

IMG 20250502 WA0248

भागलपुर स्टेशन पर स्वागत व्यवस्था का अवलोकन:

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनाए गए खिलाड़ियों के स्वागत कक्ष का भी निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने स्टेशन परिसर में स्टैंडी और फ्लेक्स लगाने के निर्देश प्रभारी जनसंपर्क पदाधिकारी को दिए।

IMG 20250502 WA0218

खेलो इंडिया की तैयारी अंतिम चरण में, आयोजन की भव्यता को लेकर प्रशासन सजग

भागलपुर जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। डीएम ने सभी कार्य आज शाम तक पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।


 

  • Related Posts

    जमालपुर में ‘इश्क, शराब और मर्डर’ का सनसनीखेज खुलासा! महिला मैनेजर के प्यार में चपरासी ने गंवाई जान; 6 घंटे में पुलिस ने सुलझाई रंजीत हत्याकांड की गुत्थी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मधेपुरा में पहचान उजागर होने पर ‘क्रूर’ हत्या! स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महिला को कुचलकर मार डाला; लूटपाट का विरोध करने पर दी खौफनाक सजा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *