
पटना — बिहार के कृषि विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में हुए विवाद के चलते दो महिला और एक पुरुष अधिकारी को त्वरित कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने इस विवाद को गंभीरता से लेते हुए तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय में योगदान देने का आदेश जारी कर दिया है।
विवाद बिहार कृषि सेवा के OFMS MECHANIZATION नामक व्हाट्सएप ग्रुप में हुआ, जहां इन अधिकारियों ने आपसी बहस में आचार संहिता का उल्लंघन किया। कृषि विभाग के अनुसार, यह आचरण बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली का उल्लंघन है, जिस पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।
जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई:
- गरिमा झरिया – सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण), वर्तमान पदस्थापन: अरवल जिला
- सुष्मिता – सहायक निदेशक, वर्तमान पदस्थापन: अरवल जिला कृषि कार्यालय
- राज बहादुर – सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण), वर्तमान पदस्थापन: जमुई जिला
इन तीनों अधिकारियों को विभागीय आदेश के तहत तुरंत मुख्यालय में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।
कृषि विभाग की इस कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि सोशल मीडिया पर सरकारी कर्मचारी अनुशासनहीनता नहीं बरत सकते। विभागीय संचार माध्यमों का उपयोग केवल शासकीय कार्य के लिए होना चाहिए — अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


