तिरंगे को लेकर क्या रोहित शर्मा से अनजाने में हो गई बड़ी चूक? जानें क्या है नेशनल फ्लैग का नियम

अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहला टी20 विश्व कप खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल को चेंज किया है। रोहित ने टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद बारबाडोस के मैदान पर तिरंगा लहराने के बाद जमीन पर गाड़ा था। रोहित का ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ, जिसके बाद रोहित इसको अपने एक्स अकाउंट की प्रोफाइल पर भी लगाया है। वहीं अब रोहित की ये प्रोफाइल देखकर फैंस भड़क गए हैं। जिसकी बड़ी वजह भी सामने आई है।

क्या रोहित से हो गई चूक?

दरअसल रोहित शर्मा की इस प्रोफाइल में तिरंगा जमीन को छूता हुआ दिख रहा है। जिस पर फैंस भड़क गए हैं और तरह-तरह की टिप्पणी सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रोहित से तिरंगे का अपमान हुआ है, जिस पर रोहित को माफी भी मांगनी चाहिए।

हालांकि रोहित को देखकर ये नहीं लगा कि वे जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा झंडे को जमीन या फर्श से छूने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कानून के मुताबिक ऐसा करने वाले व्यक्ति को तीन साल तक की कैद या जुर्माने की सजा हो सकती है।

क्या है नेशनल फ्लैग का नियम?

दरअसल अगर भारतीय तिरंगे को अगर कोई भी इंसान जमीन से टच कराता है तो ये राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जाता है। राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा के तहत किसी भी इंसान को तिरंगे को जानबूझकर जमीन पर फहराने या उस पर पानी डालने की अनुमति नहीं है।

ये भी पढ़े..

FIFA वर्ल्ड कप के शोर में चमक रहा बिहार का यह गांव! 100 साल से हर घर में फुटबॉलर, मेसी-रोनाल्डो हैं बच्चों के आदर्श

Share Add as a preferred…

FIFA World Cup 2026: तीसरे स्थान की जंग में भिड़ेंगे फ्रांस और इंग्लैंड, एम्बापे-केन के बीच गोल्डन बूट की भी टक्कर

Share Add as a preferred…