भारत ने दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 100 रनों से धोया

पहले मुकाबले में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा ने रविवार को दूसरे टी-20 में तूफानी शतक जड़ डाला। उनके करियर के पहले सैकड़े से भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 मैच में 100 रनों के अंतर से हराकर हिसाब बराबर कर लिया। पांच मैच की सीरीज एक-एक से बराबर हो गई। मैच में अभिषेक ने 46 गेंद पर आठ छक्कों और सात चौकों की मदद से 100 रन बनाए।

भारत ने पहले खेलते हुए दो विकेट पर 234 रन बनाए जो इस टीम के खिलाफ उसका सबसे बड़ा स्कोर है। फिर मुकेश (37/3), आवेश (15/3) और बिश्नोई (11/ 2) की शानदार गेंदबाजी से जिम्बाब्वे को 18.4 ओवर में 134 रन पर समेट दिया। भारत ने इस तरह टी-20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की। जिम्बाब्वे के लिए वेस्ली (43), ल्यूक (33), ब्रायन बेनेट (26) और जोनाथन (10) ही दोहरे अंक में पहुंचे।

अभिषेक-गायकवाड़ का धमाल कप्तान गिल दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। अभिषेक ने अपने अंतरराष्ट्रीय रन का खाता ऑफ स्पिनर बेनेट की गेंद पर छक्का लगाकर खोला। उन्होंने गायकवाड़ (नाबाद 77) के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 रन की तूफानी साझेदारी की। रिंकू सिंह ने 22 गेंद में पांच छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए और गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े।

हरारे में सबसे बड़ा स्कोर भारत का यह स्कोर हरारे स्पोर्ट्स क्लब का सबसे बड़ा स्कोर है। उसने ऑस्ट्रेलिया (229/2, 2018) का छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक ऑस्ट्रेलिया के फिंच (172) के बाद यहां शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।

भारत 234/2 (20 ओवर)

बल्लेबाज रन गेंद 4/6

गिल क. बेनेट ब. मुजारावानी 02 04 0/0

अभिषेक क.मेयर्स ब.मसाकाजा 100 47 7/8

रुतुराज गायकवाड़ नॉटआउट 77 47 11/1

रिंकू सिंह नॉटआउट 48 22 2/5

अतिरिक्त 07

विकेट पतन 10/1, 2/147.

गेंदबाजी

ब्रायन बेनेट 2-0-22-0

ब्लेसिंग मुजाराबानी 4-1-30-1

टेंडाई चतारा 4-0-38-0

सिंकदर रजा 3-0-34-0

ल्यूक जोंगवे 4-0-53-0

डियोन मेयर्स 1-0-28-0

वेलिंगटन मसाकाजा 2-0-29-1

जिम्बाब्वे 134/10 (18.4 ओवर)

बल्लेबाज रन गेंद 4/6

इनोसेंट केइया ब. मुकेश 04 03 1/0

वेस्ली मेदेवेरे ब. बिश्नोई 43 39 3/1

ब्रायन बेनेट ब. मुकेश 26 09 1/3

मेयर्स क.सिंह ब. आवेश 00 01 0/0

सिकंदर क. ध्रुव ब. आवेश 04 04 1/0

कैंपबेल क.बिश्नोई ब. सुंदर 10 18 0/0

क्लाइव एलबीडब्ल्यू ब.बिश्नाई 00 04 0/0

मसाकाजा रनआउट 01 03 0/0

ल्यूक क.गायकवाड़ ब. मुकेश 33 26 4/0

ब्लेसिंग क.सुंदर ब. आवेश 02 04 0/0

टेंडाई चतारा नॉटआउट 00 02 0/0

अतिरिक्त 11

विकेट पतन 1/4, 2/40, 3/41, 4/46,

5/72, 6/73,7/76, 8/117, 9/123.

गेंदबाजी

मुकेश कुमार 3.4-0-37-3

अभिषेक शर्मा 3-0-36-0

आवेश खान 3-0-15-3

रवि बिश्नोई 4-0-11-2

वाशिंगटन सुंदर 4-0-28-1

रियान पराग 1-0-5-0

छक्कों की हैट्रिक के साथ पूरा किया शतक

अभिषेक लगातार तीन छक्के लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में अपने 200 रन लगातार तीन छक्के लगाकर पूरे किए थे।

तीसरा सबसे तेज

बाएं हाथ का यह बल्लेबाज भारत की ओर से टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त तीसरे बल्लेबाज हैं। राहुल ने भी 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंदों में शतक जड़ा था। इसके अलावा रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 35 और सूर्यकुमार ने भी श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदों में ऐसा किया था।

आखिरी 23 गेंद में 72

आठवें ओवर में जीवनदान मिलने के बाद अभिषेक ने 317.39 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने आखिरी 23 गेंदों पर सात छक्कों और पांच चौकों से 72 रन बनाए। अभिषेक की पहली 24 गेंदों पर तीन चौकों की से 28 रन ही आए थे।

  • ये भी पढ़े..

    भारत को 27 रन से हराकर इंग्लैंड ने जीती वनडे सीरीज, लॉर्ड्स में रोहित शर्मा के शतक पर फिरा पानी

    Share Add as a preferred…

    जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी ने भारत से छीनी जीत, इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में 4 विकेट से हराकर सीरीज की बराबरी की

    Share Add as a preferred…