मुजफ्फरपुर में दहेज के नाम पर बहू से मांगी गई किडनी, इनकार करने पर ससुराल से निकाला

मुजफ्फरपुर, बिहार।जिले से एक बेहद अमानवीय और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मिठनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के रूप में किडनी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

शादी के बाद बदला ससुराल वालों का व्यवहार

पीड़िता का विवाह वर्ष 2021 में बोचहां थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। शुरुआती कुछ महीने सब सामान्य रहे, लेकिन जल्द ही ससुराल वालों का व्यवहार बदलने लगा। महिला का आरोप है कि पति और परिवार के अन्य सदस्य उस पर मायके से नकद रुपये और बाइक लाने का दबाव बनाने लगे।

पति की एक किडनी खराब, बहू से मांगी किडनी

महिला ने बताया कि शादी के दो साल बाद उसे पता चला कि उसके पति की एक किडनी खराब है। इसके बाद ससुराल पक्ष ने उससे कहा कि अगर वह दहेज नहीं ला सकती, तो अपनी एक किडनी पति को दे दे।

पीड़िता के मुताबिक, पहले यह बात हंसी-मजाक में कही गई, लेकिन बाद में उसे किडनी देने का दबाव बनाया जाने लगा। इनकार करने पर उसे प्रताड़ित किया गया और आखिरकार घर से निकाल दिया गया।

पुलिस में मामला दर्ज, तफ्तीश जारी

पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांड संख्या 38/25 दर्ज कर लिया है। इसमें पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों को आरोपी बनाया गया है।

ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि, “मामले की जांच की जा रही है। महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।”

सुलह की कोशिश नाकाम

इससे पहले, पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह कराने की कोशिश भी की थी, लेकिन बात नहीं बनी। फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुटी है।


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *