दिल्ली के नेहरू मेमोरियल का नाम बदला गया, अब पीएम मेमोरियल के नाम से जाना जाएगा

दिल्ली के नेहरू मेमोरियल का नाम अब पीएम मेमोरियल के नाम से जाना जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के आधिकारिक निवास तीन मूर्ति परिसर में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन करने के लगभग एक साल बाद नेहरू का नाम परिसर से हटा दिया गया है। केंद्र के इस फैसले पर कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है।

जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तंज

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस फैसला का विरोध करते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा-

संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी है। 59 वर्षों से अधिक समय से नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय एक वैश्विक बौद्धिक ऐतिहासिक स्थल और पुस्तकों एवं अभिलेखों का खजाना रहा है। अब से इसे प्रधानमंत्री म्यूजियम और सोसायटी कहा जाएगा। पीएम मोदी भारतीय राष्ट्र-राज्य के शिल्पकार के नाम और विरासत को विकृत करने, नीचा दिखाने और नष्ट करने के लिए क्या नहीं करेंगे। अपनी असुरक्षाओं के बोझ तले दबा एक छोटे कद का व्यक्ति स्वघोषित विश्वगुरु बना फिर रहा है।

इमारतों का नाम बदलने से विरासत नहीं मिटतीः मनीष तिवारी

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलने पर केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो लोग स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू के योगदान को खत्म करना चाहते हैं, उन्हें नेहरू की सोच को समझने के लिए डिस्कवरी ऑफ इंडिया और विश्व इतिहास की झलक किताब पढ़नी चाहिए। मनीष ने कहा कि इमारतों का नाम बदलने से विरासत नहीं मिटती।

भारत की विकास यात्रा को दिखाएगा ये संग्रहालयः राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते दिन इस संग्रहालय का दौरा कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के सभी प्रधानमंत्रियों द्वारा राष्ट्र की रक्षा और विकास में किए गये योगदान का सम्मान करने के लिए, नई दिल्ली में  ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ की स्थापना की है। उन्होंने आगे कहा-

यह संग्रहालय भारत की विकास यात्रा को प्रतिबिंबित करता है और देश के लोकतंत्र की जीवंतता और सफलता की कहानी भी कहता है। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे इस प्रधानमंत्री संग्रहालय को कम से कम एक बार देखने अवश्य जायें।

बता दें कि नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (NMML) परिसर में ही पीएम मोदी द्वारा एक साल पहले प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया गया था। अब नेहरू मेमोरियल का नाम ही बदल दिया गया है।

  • Related Posts

    फिल्म ‘धुरंधर 2’ देख रहे भाइयों को पुलिस ने बनाया ‘थर्ड डिग्री’ का शिकार! सुप्पी थाने में रातभर बरती गई बर्बरता; SP ने बिठाई जांच, इलाके में भारी आक्रोश

    HIGHLIGHTS: वर्दी की हैवानियत या…

    Continue reading
    पूर्णिया में ‘इश्क’ का खौफनाक अंत: मेला दिखाने के बहाने ले गया बॉयफ्रेंड; पहले खुद किया रेप, फिर दोस्तों के आगे परोसा… विरोध करने पर गला घोंटकर फेंक दी लाश!

    HIGHLIGHTS: डगरुआ में दरिंदगी की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *